छोटे छोटे प्रयासों का भी ब्याज सहित भुगतान होगा। (Even small efforts will be paid with interest.)
सफल लोगों के विषय में पढ़कर, उनके जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता हैं।
छोटे छोटे प्रयासों का भी ब्याज सहित भुगतान होगा। उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु सही दिशा और सही समय पर किए गए छोटे छोटे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरी ऊर्जा और उत्साह से किया गया प्रत्येक कार्य को सफल होना ही होता हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता के लिए उचित अवसर उपलब्ध होते हैं। परंतु कई बार हम उपलब्ध अवसरों को पहचान नहीं पाते और कही और अपनी ऊर्जा को व्यर्थ गंवा देते हैं। सफल लोगों के विषय में पढ़कर, उनके जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता हैं। सामान्यतः थोड़े से प्रयास के बाद हम निराश होकर बैठ जाते हैं क्योंकि हमें सफलता के विषय में बहुत ज्यादा बताया जाता हैं लेकिन कैसे हासिल की जाती है इस विषय में कोई नहीं बताता। कितना धैर्य रखना पड़ता है,
विपरीत परिस्थितियों में उत्साह को कैसे बनाए रखें इस विषय में भी चिंतन होना आवश्यक है।
इसे भी देखें:-
https://youtube.com/channel/UC83ocu-n-AT2z-wG-iucEbQ
इसे भी पढ़ें :-
सहयोग से ही हम जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।
चैम्पियन की तरह व्यवहार करना होगा
सफलता प्राप्ति में संस्कारों का महत्त्व
असफलताओं को सफलता में बदलने वाले मुख्य तरीके
मुश्किलों से टक्कर लेकर समस्याओं के लिए चिंता को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं।
छोटे छोटे प्रयासों का भी ब्याज सहित भुगतान होगा। जीवन की विशेषता लगातार जुटे रहने में फिर चाहे परिस्थितियां हमारे पक्ष में हो या विपरीत। वास्तव में समस्याओं को हम कुछ ज्यादा ही गम्भीरता से लें लेते हैं। और कई प्रकार के उपाय लगाने लग जाते हैं। इसके विपरित समस्याओं पर चिंतन करने की अपेक्षा समाधान खोजने पर ज्यादा फोकस करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। मुश्किलों से टक्कर लेकर समस्याओं के लिए चिंता को काफी हद तक कम किया जा सकता हैं। छोटे अभ्यासों के द्वारा हम खुद को इतन सबल बना सकते हैं कि कामयाबी को आने के लिए मजबूर कर सकते हैं। जीवन बड़ा सुंदर है और इसकी खूबसूरती उपलब्ध साधनों का बेहतर तरीके से उपयोग करने में हैं। हार जाने के भय को खत्म करके, रुके बिना लगातार प्रयास करते रहने से ही हमारी क्षमताओं में सुधार लाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें
मानसिक बदलाव ही सफलता का मूलमंत्र है।
परिवर्तनों से घबराने की बजाय उनका आदर करना होगा
विश्व की सबसे कीमती चीजों में सुमार समय जिसको बीत जाने पर वापिस नहीं लाया जा सकता।
छोटे छोटे प्रयासों का भी ब्याज सहित भुगतान होगा। जीवन बड़ा बेशकीमती है और इसमें मिला समय और भी ज्यादा मूल्यवान है। विश्व की सबसे कीमती चीजों में सुमार समय जिसको बीत जाने पर वापिस नहीं लाया जा सकता। इस बात को समझकर ही हम अपने कीमती जीवन और समय का बेहतर उपयोग कर पाएंगे। इनके महत्व को जानकर ही हम अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। हालांकि, हमें लोकप्रिय लोगों के जीवन से प्रेरणा मिलती है इसलिए इसके तरीकों को अपनाया जाने की आवश्यकता है। वास्तव में सफलता नियमों को बार बार दोहराएं जाने की क्रिया का ही नाम है। इस तरीके से किए गए कार्यों में एक अद्भुत आकर्षण आ जाता हैं। अपने लक्ष्यों का पीछा तब तक करने की आवश्यकता है जब तक हम उस पर अपनी पहुंच न बना लें। उद्देश्यों को हर परिस्थिति में याद रखते हुए खुद को प्रेरित करना होगा।
इसे भी पढ़ें :-
खुशी हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
चलो एक बार फिर से कोशिश करते हैं।
हमारा प्रत्येक छोटा प्रयास एक बूंद की तरह होता है जैसे बूंद बूंद से सागर भरता है।
छोटे छोटे प्रयासों का भी ब्याज सहित भुगतान होगा। विकास के इस दौर में हमने बहुत तरक्की कर ली है लेकिन अपने जीवन के मूलभूत सिद्धांतों को भूलते जा रहे हैं। जीवन में इन सिद्धांतों की कमी के कारण ही हम हर परिस्थिति में संतुलन बनाने में असफल होते हैं। आज़ हम आलस्य के अधीन होते जा रहे हैं और बड़ी आसानी से समस्याओं और बिमारियों के शिकार होते जा रहे हैं। आलस्य नामक इस बिमारी ने हमें इतना मजबूर बना दिया है कि हम चाहते हुए भी उपलब्ध अवसरों का लाभ नहीं उठा सकते। हमारा प्रत्येक छोटा प्रयास एक बूंद की तरह होता है जैसे बूंद बूंद से सागर भरता है ठीक उसी तरह प्रत्येक प्रयास बडी सफलता का कारण बनता है। हर परिस्थितियों में संतुलन बनाने से ही मानसिक और भावनात्मक मजबूती मिलती हैं। इसका बेहतरीन तरीका है मोटिवेशनल किताबें पढ़ना।
इसे भी पढ़ें:
धैर्य रूपी अद्भुत क्षमता को कैसे विकसित करें
अपने आत्मविश्वास कौशल पर विश्वास
केवल सतही रूप से गुणों को अपनाने से कुछ नहीं होने वाला।
छोटे छोटे प्रयासों का भी ब्याज सहित भुगतान होगा। इंसान जीवन भर सीखता रहता है और वास्तव में हम बिना सीखे रह भी नहीं सकते। एक कहावत भी है कि जीवन चलने का नाम चलते रहो सुबह शाम। हमें छोटी छोटी गलतियों से सबक लेते हुए अपने छोटे छोटे प्रयासों को लगातार करते रहना होगा। मानसिक शांति के लिए हमें लगातार सही दिशा में कार्य करते रहने की आवश्यकता है। वास्तविकता में केवल सतही रूप से गुणों को अपनाने से कुछ नहीं होने वाला। मौलिक तौर तरीकों को व्यवहार में शामिल करने की आवश्यकता है। हमारे प्रत्येक उस कार्य का परिणाम हमें अवश्य मिलता है जिस दिशा में हम निरंतर कार्य करते रहते हैं। एक एक ईंट से महल बन जाया करते हैं। सामान्यतः हम छोटे कामों को छोटा समझ कर करना उचित नहीं समझते और यही पर हमसे बड़ी चूक हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें:-
निंरतर प्रयास से बेहतर कैसे बनें।
असफल होने पर भी हमारी हार नहीं होती क्योंकि हारने वालों के पास एक शानदार अनुभव होता है।
छोटे छोटे प्रयासों का भी ब्याज सहित भुगतान होगा। हार मान कर बैठ जाने में हमारी दक्षता नहीं है। अधिक से अधिक क्या होगा नाकामयाबी, असफलता। लेकिन असफल होने पर भी हमारी हार नहीं होती क्योंकि हारने वालों के पास एक शानदार अनुभव होता है। जिसका उपयोग जीवन के दूसरे क्षेत्रों में करके एक नई शुरुआत की जा सकती हैं। छोटे प्रयास भले ही कम महत्व के हो लेकिन छोटे छोटे निरंतर किए गए प्रयत्न एक शक्तिशाली शस्त्र बन सकते हैं। जिनका सही दिशा में उपयोग करके हम जीवन को सुखमय और खुशियों से भरपूर बना सकते हैं। जीवन के प्रमुख पहलुओं में से एक है हार का सामना करना, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम हिम्मत हार जाएं। अधिकतम दो ही विकल्प हो सकते है या तो हम जीत जाएंगे या तो फिर एक अद्भुत अनुभव हासिल होगा। छोटे छोटे प्रयासों का भी ब्याज सहित भुगतान होगा।
हम संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए खुद को असहाय बना लेते हैं।
छोटे छोटे प्रयासों का भी ब्याज सहित भुगतान होगा। ईश्वर को धन्यवाद देते हुए अपने हर कार्य की शुरुआत की जा सकती हैं। क्योंकी भगवान की साझेदारी में किया गया प्रत्येक कार्य के सफल होने की संभावना सामान्य की तुलना में अधिक होती हैं। अपने उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करते हुए अपने प्राणों से प्रयास करते रहना होगा। सामान्यतः हम संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए खुद को असहाय बना लेते हैं। और दूसरे हमारी इसी स्थिति का फायदा उठाकर हमसे आगे बढ़ जाते हैं। क्योंकी अगर हमने पूरे मन से प्रयास नहीं किया तो कोई और हमारे स्थान पर कोशिश करके आगे निकल जाएगा और हम केवल बहाने बनाते रहे जाएंगे। असमंजसता की स्थिति में हम न केवल अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर सकते हैं
बल्कि हमारे अवसर दूसरों को देने का काम करते हैं। जीवन की इस अद्भुत लड़ाई में हमें स्वयं ही अपनी मदद करनी होगी।
0 Comments